Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Happy Birthday सिद्धू पाजी: पहली नजर में ही नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन-बोल्ड

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर, कॉमेडी किंग और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन है। 20 अक्टूबर 1963 में पटियाला में जन्में कलाइयों के इस जादूगर की हर बात निराली है, ये जो कहते हैं और करते हैं..बड़ी ही शिद्दत के साथ करते है। राजनीति की पिच पर जब स्पिनरों को धूल चटाने वाले इस ओपनर क्रिकेटर ने बैटिंग शुरू की थी तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि अमृतसर की सीट पर ये दस साल तक सांसद रहेंगे, बीजेपी के साथ तीखे हुए रिश्ते तो इन्होंने आईपीएल की तरह अपनी टीम बदल ली लेकिन कलाईयों के इस जादूगर को कोई फर्क नहीं पड़ा और ये अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी चुने गए। सिद्धू की शायरी और जुमले का तो पूरा भारत मुरीद है।

पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था

पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था

सिद्धू की पर्सनल लाइफ पर अगर चर्चा करें तो इनकी पत्नी का नाम भी नवजोत ही है, जिन्हें पहली नजर में ही सिद्धू दिल दे बैठे थे। इसलिए जब नवजोत सिंह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं तब कॉलेज की छु्ट्टी के वक्त नवजोत सिंह घंटो नवजोत सिंह का इंतजार कॉलेज के गेट पर किया करते थे। यही नहीं नवजोत को पटाने के लिए सिद्धू ने तब लगभग पूरे पटियाले के लड़कों को चिकन खिला डाला था।

 नवजोत सिंह के प्यार की घंटी

नवजोत सिंह के प्यार की घंटी

यहां तक कि नवजोत जब तक कॉलेज से घर नहीं पहुंच जाती थीं तब तक वो उनके पीछे-पीछे स्कूटर से जाते थे। आंखों-आंखो में बातें करने का और घर तक पीछा करने का ये सिलसिला सालों तक चलता रहा और आखिरकार नवजोत कौर के दिल में भी एक दिन क्रिकेटर नवजोत सिंह के प्यार की घंटी बजी और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया।

 इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद

इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद

आज दोनों के प्यार की खूबसूरत बगिया में दो फूल एक बेटा और एक बेटी है। दोनों को इश्क के मैदान का बल्ला और गेंद कहा जाता है जो एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। मिस्टर एंड मिसेज सिद्दू ने ये राज सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ' कपिल शर्मा शो' में खोले थे। राजनीति और क्रिकेट के इस नायाब सितारे को वनइंडिया परिवार भी दिल से जन्मदिवस की बधाई देता है।

मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता

मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता

  • मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता
  • खुदी से खुद का अंदाज़ा नहीं होता,
  • बाहर आने से पहले फूल भी ताज़ा नहीं होता,
  • कोशिशें करते रहो तो जान जाओगे,
  • मुकद्दर का हमेशा बंद दरवाजा नहीं होता
  • हैप्पी बर्थडे नवजोत...

    क्रिकेट में खौफ का दूसरा नाम हैं वीरेंद्र सहवाग, दादा ने किया था त्याग

    क्रिकेट में खौफ का दूसरा नाम हैं वीरेंद्र सहवाग, दादा ने किया था त्याग

    क्रिकेट में खौफ का दूसरा नाम हैं वीरेंद्र सहवाग, दादा ने किया था त्याग

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+