2018 में आपके इन पसंदीदा क्रिकेटर्स की ऑटोबायोग्राफी हुई रिलीज
नई दिल्ली। विश्व भर में किकेट की अपनीअलग पहचान है। क्रिकेट में हिट रहे खिलाड़ियों की पहचान भी दुनिया में अलग ही है।भारत में भी क्रिकेट को धर्म माना जाता है यहां सचिन क्रिकेट के भगवान हैं और क्रिकेट धर्म। लोगों के अपने अपने पसंदीदा क्रिकेटर है और लोग उन्हें फॉलो करना चाहते है काफी हद तक करते भी हैं। फैन्स को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के बारे में जानने को लेकर काफी दिलचस्पी होती है। ऐसे में ऑटोबायोग्राफी एक ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से फैन्स अपने फेवरेट क्रिकेटर के जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों के बारे में जान सकते है। यही वजह है कि हाल के दिनों में क्रिकेटर्स के बीच अपनी ऑटोबायोग्राफी लांच करने का क्रेज बढ़ा है। तो आईये जानते हैं साल 2018 में क्रिकेटर्स द्वारा लांच ऑटोबायोग्राफी के बारे में...

वीवीएस लक्ष्मण:
अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा लिखी है जो 20 नवंबर को प्रशंसकों के लिए उपलब्ध होगी। 2 नवंबर को इसका कवर लॉन्च किया गया। ये आत्मकथा वेस्टलैंड पब्लिकेशन द्वारा जारी की जाएगी। लक्ष्मण की आत्मकथा का शीर्षक ‘281 एंड बियोंड' है, जो साल 2001 में ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण की 281 रनों की शानदार सीरीज-टर्निंग पारी से लिया गया है।

सौरव गांगुली:
दादा के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की ऑटोबायोग्राफी ‘ए सेंचुरी इज नॉट एनफ' सितंबर में लॉन्च हुई। इस किताब में गांगुली ने क्रिकेट, ग्रेग चैपल विवाद और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

शेन वॉर्न:
महान स्पिनर शेन वॉर्न ने इसी साल अक्टूबर में ‘नो स्पिन' नाम से अपनी ऑटोबायोग्राफी लांच की, जिसमें उन्होंने अपने शानदार क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं को साझा किया है।

संजय मांजरेकर :
साल 2018 की शुरूआत में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ‘संजय मांजरेकर इमपरफेक्ट' नाम अपनी ऑटोबायोग्राफी जारी की, जो काफी चर्चित रही। इस ऑटोबायोग्राफी में संजय ने अपने संन्यास के लिए राहुल द्रविड और सौरव गांगुली को जिम्मेदार ठहराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
