Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट सलाहकार समिति में हो सकती है सचिन और लक्ष्मण की वापसी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने हितों के टकराव के आरोपों के कारण क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस समिति के तीसरे सदस्य सौरव गांगुली थे जो इस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। जानकारी के अनुसार महीनों बाद सचिन और लक्ष्मण सीएसी में लौटने के लिए तैयार हैं।

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, तेंदुलकर और लक्ष्मण सीएसी में अपनी भूमिका फिर से शुरू करेंगे। इन पूर्व खिलाड़ियों ने इसी साल जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर सचिन और लक्ष्मण के सीएसी में वापस आने की संभावना है।

गांगुली के नेतृत्व वाली बीसीसीआई रविवार को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में अपनी 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करेगी, जबकि एपेक्स काउंसिल की बैठक शनिवार को होगी।सूत्र ने कहा, "समिति का गठन एपेक्स काउंसिल की बैठक में किया जाएगा। सीएसी चयन समिति से भी बात करेगी।"

तेंदुलकर, लक्ष्मण और गांगुली पर बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर डीके जैन के समक्ष शिकायतों में हितों के टकराव के आरोप लगाए गए थे जिसके बाद इन दिग्गजों ने इस्तीफा दे दिया। इस समिति ने ही भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के पहले कार्यकाल की नियुक्ति की थी। इस समिति के भंग होने के बाद बीसीसीआई ने कपिल देव की अध्यक्षता में नई सलाहकार समिति गठित की थी जिसमें अंशुमान गायकवाड़ जैसे दिग्गज भी शामिल थे।

नई समिति ने रवि शास्त्री के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगाई थी लेकिन उसके बाद यह भी हितों के टकराव के निशाने पर आ गई और इसके सभी सदस्यों ने बिना किसी देरी के अपना-अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 14:48 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+