VIDEO : डेविड वाॅर्नर ने नन्हे फैन को गिफ्ट किया हेलमेट, छीनकर ले गया दूसरा लड़का
नई दिल्ली। पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया के बीच एलिडेड में जारी दूसरे डे-नाइट टेस्ट दाैरान स्टेडियम में माैजूद कुछ बच्चों के बीच डेविड वाॅर्नर के हेलमेट को लेकर जंग हो गई। वाॅर्नर ने पाक गेंदबाजों की क्लास लेते हुए मैच के दूसरे दिन अपना तिहरा शतक पूरा किया, जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया ने पहली पारी 3 विकेट पर 589 रनों पर घोषित की। लेकिन जब वाॅर्नर पवेलियन लाैट रहे थे तो उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स अपने एक नन्हे फैन को गिफ्ट किया, लेकिन पास में खड़े बड़े लड़कों ने उससे हेलमेट छीन लिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
|
छीनकर ले गए दूसरे लड़के
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाॅर्नर ड्रेसिंग रूम में लाैटते समय एक नन्हे फैन को अपना हेममेट और ग्लव्स गिफ्ट करते हैं। ग्लब्स तो उस बच्चे के साथ खड़ी महिला संभाल लेती है, लेकिन छोटे बच्चे के हाथ से अन्य बच्चों ने हेलमेट छीनना शुरू कर दिया। हालांकि नन्हे बच्चे ने हेलमेट को आसानी से अपने हाथ से जाना नहीं दिया लेकिन जब पास खड़े सभी बच्चे उसपर टूट पड़े तो वह संभल नहीं सका। इस दाैरान एक और वाकया देखने को मिला जब एक लड़का उस नन्हे फैन के साथ खड़ी महिला के साथ से ग्लव्स छीनने की कोशिश करता है। वह ग्लव्स को छीनने लगा लेकिन महिला ने बचाव कर लिया।
|
ट्विटर पर लोगों ने बच्चे के लिए मांगा न्याय
सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बड़े लड़के नन्हें फैन से हेलमेट छीनते हुए नजर आए हैं। जिस लड़के ने हेलमेट छीना उसका इंटरव्यू भी लिया गया, जिसे देख ट्विटर पर लोगों ने भड़ास निकाली है। लोगों का कहना है कि यह गलत है, जो इस हेलमेट का हकदार था वो उसे ही देना चाहिए।

वाॅर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड
वाॅर्नर ने 418 गेंदों का सामना करते हुए 335 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने 39 चौकों और 1 छक्के के साथ कुल 39 बाउंड्री लगाई। यह उनका टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक रहा। वार्नर के अलावा मार्नस लाबुसेन भी 169 रनों का योगदान दिया। ओपनर जो बर्न्स सिर्फ 4 रन बना सके। स्टीव स्मिथ ने 36 तो मैथ्यू वेड ने नाबाद 38 रन बनाए। वाॅर्नर एडिलेड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डाॅन ब्रैडमैन का रिकाॅर्ड तोड़ा जिन्होंने यहां साल 1932 में नाबाद 299 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
