विश्व कप में अंबाती रायडू की जगह को लेकर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। अंबाती रायडू एक ऐसे बल्लेबाज की जो लो प्रोफाइल में रहने के बावजूद भी चर्चाओं में बने रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण रायडू का बल्लेबाजी नंबर है। रायडू नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। ये ऐसा बल्लेबाजी नंबर है जिसके लिए टीम इंडिया में अभी तक सब कुछ निश्चित नहीं है। टीम इंडिया को विश्वकप से पहले इस स्लॉट को भरने के लिए भी ऐसा ही बल्लेबाज चाहिए जैसा की ओपनिंग स्लॉट को रोहित-धवन और नंबर तीन को विराट कोहली भरते हैं।
रायडू ने वेलिंग्टन में हुए अंतिम वनडे में बेहद ही नाजुक हालातों में 90 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत का आधार तैयार किया था। उस खास पारी के बाद अब रायडू नंबर चार पर अपनी दावेदारी पहले से भी ज्यादा मजबूत कर चुके हैं। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रायडू को लेकर बयान आया है। गांगुली ने कहा है कि रायडू विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। सौरव ने कहा, 'रायडू अच्छा खेले। मुझे लगता है इसके बाद (वेलिंग्टन पारी) अब वह विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। भारत की मौजूदा टीम काफी स्थापित है। 14-15 सदस्य ऐसे हैं जो खुद को स्थापित कर चुके हैं। मैं उम्मीद करता हू कि ये खिलाड़ी विश्व कप तक फिट रहे।'
इसके अलावा गांगुली ने हार्दिक पांड्या की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने निलंबन के बाद शानदार मानसिक ताकत दिखाते हुए वापसी की है। इसके साथ ही गांगुली ने टीम के न्यूजीलैंड में किए गए प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए बताया, 'ये ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन था। टीम ने पूरी तरह से न्यूजीलैंड को पछाड़ दिया। टीम को विदेशों में इस तरह से प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगा। ये भारत के लिए वनडे मैचों में बेहतरीन साल रहा है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
