अजलान शाह कप हॉकी कप का आगाज आज से
भारतीय टीम मौजूदा चैम्पियन की हैसियत से प्रतियोगिता में खेलेगी। पूर्व कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह, दीपक ठाकुर, प्रभजोत सिंह, गोलकीपर एड्रियन डिसूजा और अंडर-19 टीम के कप्तान दिवाकर राम के बगैर भारतीय टीम के सामने खुद को साबित करने की गंभीर चुनौती होगी।
चयनकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता के लिए युवा टीम चुनने पर जोर दिया और यही कारण है कि डिफेंडर अमित प्रभाकर, ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और गोलकीपर भरत चेत्री जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कप्तान राजपाल सिंह भी स्वीकार कर चुके हैं कि इस प्रतियोगिता में युवाओं पर भारी दारोमदार होगा।
विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले दीपक और प्रभजोत को इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। एड्रियन को भी लगातार मौके मिलने के बावजूद नाकाम रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
भारतीय टीम पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने 1985, 1991, 1995 और 2009 में इस खिताब पर कब्जा किया था।
भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ सात मई को है। इसके बाद भारतीय टीम को नौ मई को एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया से भिड़ना है।
भारत का पांचवां मुकाबला 10 मई को विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ होना है। इसके बाद 12 मई को भारतीय टीम मेजबान मलेशिया के साथ भिड़ेगी। 15 मई को उसका अंतिम लीग मैच मिस्र के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications