आईपीएल: सुखद विदाई चाहेगी नाइट राइडर्स
कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में सोमवार शाम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए भले ही एक औपचारिकता मात्र हो लेकिन अभिनेता शाहरुख खान की टीम टूर्नामेंट से सुखद विदाई के प्रयास में रहेगी।
सेमीफाइनल की पूरी तस्वीर साफ होने के बाद कोलकाता का खितबी सपना अब टूट चुका है। उसकी कोशिश यही होगी कि वह टूर्नामेंट से जीत के साथ विदा हो। परंतु शानदार लय में चल रही मुंबई इंडियंस को मात देना कोलकाता के लिए आसान नहीं रहेगा। इस मैच में मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर अपने कुछ बाहर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। सेमीफाइनल में चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications