भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला की संभावना नहीं
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट्ट कई मौकों पर दुबई और अबूधाबी जैसे स्थानों पर दोनों देशों के बीच टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला आयोजित करने की इच्छा जता चुके हैं। परंतु मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध क्रिकेट श्रृंखला की राह में रोड़ा बने हुए हैं।
पिछले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित पाकिस्तानी दौरे पर जाने से भारत के इंकार से पीसीबी को करीब चार करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
कुछ महीने पहले बट्ट ने किसी तीसरे देश में वर्ष 2010 में भारत के साथ क्रिकेट श्रृंखला आयोजित होने का भरोसा जताया था लेकिन पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी बसीम बारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में श्रृंखला की उम्मीद बहुत कम है।
बारी ने कहा कि जब तक दोनों सरकारें कोई कदम नहीं उठातीं इस संबंध में पीसीबी के लिए भारत के साथ कुछ करना संभव नहीं है।
तटस्थ देश में श्रृंखला कराने के विचार पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से समर्थन हासिल करने के बाद पीसीबी की उम्मीदें बढ़ गईं थीं। आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत वर्ष 2012 से 2016 तक और 2020 तक भारत-पाकिस्तान की प्रस्तावित श्रृंखलाओं को जारी रखना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications