दूसरी पारी में पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत
नई दिल्ली, 24 नवम्बरः पाकिस्तान ने आज यहां भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 108 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की है.चायकाल के विश्राम के समय सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (47) और यूनुस खान (19) रन बनाकर खेल रहे थे. पाकिस्तान का एकमात्र विकेट कप्तान अनिल कुंबले ने हासिल किया जब दूसरे ओपनर यासिर हमीद उनकी गेंद पर वी बी एस लक्ष्मण को कैच दे बैठे.
हमीद ने सलमान बट्ट के साथ मिलकर पाकिस्तान को बढ़िया शुरुआत दी और पहले विकेट के लिये 71 रन जोड़े. हमीद 79 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए.
हालांकि लंच और चायकाल के दौरान खेल काफी धीमा रहा और जल्द कामयाबी हासिल करने की कुंबले की कोशिश भी नाकाम रही. इससे पहले लक्ष्मण के नाबाद 72 रनों की मदद से भारत को पहली पारी में 45 रन की बढ़त मिली थी. भारत की पहली पारी लंच के पहले 276 रनपर समाप्त हुयी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications