For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ेंगे अफरीदी, दिया फैंस को खुश कर देने वाला बयान

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके प्रति बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का लगाव रहता है। जब चाहत मैदान पर उतरने की हो तो फिर व्यक्ति उम्र नहीं देखता। इस खेल के लिए ऐसी ही दिलचस्पी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी में दिखी है। अफरीदी ने फरवरी 2017 में टी20 फाॅर्मेट को छोड़ टेस्ट, वनडे से संन्यास लिया। उन्होंने विश्व भर में विभिन्न टी20 लीग के साथ खेलना जारी रखा है। पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के 29वें मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलने के बाद अफरीदी ने प्रेस कांंफ्रेंस के दाैरान अपने फैंस को खुश कर देने वाला बयान दिया।

कराची में मुल्तान सुल्तान्स ने लाहौर कलंदर्स को 7 विकेट से हराया। टीम की जीत के बाद अफरीदी ने कहा, "मैंने क्रिकेट नहीं छोड़ा है, मैं अभी भी खेल रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अगले साल किसके लिए खेलूंगा लेकिन इंशाअल्लाह मैं निश्चित रूप से खेलूंगा।'' खैर, अफरीदी का जवाब केवल टी20 लीग के लिए रहा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नहीं। इससे पहले जून 2018 में जब वेस्टइंडीज ने एक चैरिटी मैच के लिए लॉर्ड्स में वर्ल्ड इलेवन की मेजबानी की थी तो उस समय इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से पूछा गया था कि क्या उनके पास(अफरीदी) वापसी की कोई योजना है। अफरीदी ने हुसैन के कंधों पर अपना हाथ रखा और मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, यह बात नहीं है। आप चोट से मेरी स्थिति देख सकते हैं।"

बता दें कि अफरीदी ने मैच में मुल्तान सुल्तान्स के लिए 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मैच में लाहाैर कलंदर्स ने ओपनर फखर जमन(53) के अर्धशतक की मदद से मुल्तान सुल्तान्स के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुल्तान सुल्तान्स ने शान मसूद के 48 और जॉनसन चार्ल्स के नाबाद 41 रनों की मदद से 45 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। अफरीदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 14:14 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+