क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को इन 2 टीमों के बीच होगा मैच

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीनों से खेल रूका था, लेकिन अब दोबारा क्रिकेट शुरू होने जा रहा है। खबर है कि विंडीज-इंग्लैंड के बीच अगले महीने शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज शुरू हो सकती है। विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मंजूरी दी है। बायो-सिक्योर्ड दौरे में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें बिना दर्शकों के ये मुकाबले खेलेगी। कोविड 19 की वजह से पहले इसके स्थगित होने की प्रबल संभावनाएं थी लेकिन अब इसे हरी झंडी मिली है।

स्टेडियम में नहीं आएंगे दर्शक

स्टेडियम में नहीं आएंगे दर्शक

विंडीज और इंग्लैंड के बीच मैचों के लिए दो स्टेडियम के नाम सुझाए गए हैं। इनमें लंकाशायर का ओल्ड ट्रेफर्ड और हैंपशायर का एजियस बॉउल का नाम है। ख़ास बात यह है कि इन दोनों मैदानों के नजदीक ही खिलाड़ियों के रहने के लिए होटल हैं। इससे उन्हें आने जाने में सुविधा रहेगी और कोरोना वायरस के इस दौर में परेशानी नहीं होगी। वहीं मैच बिना दर्शकों के करवाए जाएंगे।

टीवी पर ही देखने को मिलेंगे मैच

टीवी पर ही देखने को मिलेंगे मैच

लम्बे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की वापसी होगी। ट्रेनिंग सेशन के लिए भी दोनों टीमों ने अपने खिलाड़ियों का चयन कुछ समय पहले ही किया था। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद दोनों टीमों के बीच प्रस्तावित टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। हालांकि दर्शकों को ये मैच सिर्फ टीवी पर ही देखने को मिलेंगे लेकिन लम्बे समय बाद ऐसा होने से उनका मनोरंजन ही होगा।

ऐसा है शैड्यूल

ऐसा है शैड्यूल

बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 4 जून से शुरू हो सकती है। दूसरा मैच 12 जबकि आखिरी मैच 25 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड और विंडीज की टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने देश में ट्रेनिंग कार्यक्रम की तैयारी में हैं। उचित प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ी एक बार फिर अपनी लय प्राप्त कर लेंगे और मैदान पर अपना जलवा भी दिखा पाएंगे। टेस्ट क्रिकेट को तीनों प्रारूप में सबसे अलग माना जाता है और इसका आनन्द अलग होता है।

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 19:13 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+