For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के फैंस के लिए खबर, उनके संन्यास पर आया नया अपडेट

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के चेहरे उस समय मायूस पड़ गए थे जब सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगीं कि महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार शाम 7 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उनके फैंस ट्विटर पर उन्हें विदाई की शुभकामनाएं भी देने लगे। लेकिन इन खबरों पर विराम मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उस समय लगाया जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित की गई।

एमएसके प्रसाद से जब पूछा गया कि क्या सच में धोनी आज संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा , ''फिलहाल धोनी की रिटायरमेंट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। अभी जो खबरें चल रही हैं वो गलत हैं।'' बता दें कि धोनी के संन्यास की अटकलें उस समय लगाई गईं जब विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में खास बात यह थी कि वो 3 साल पुरानी थी, जिसे शेयर करते हुए कोहली ने एक मैच का जिक्र किया। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि धोनी विदाई लेने वाले हैं।

बता दें कि धोनी बड़े फैसले अचानक लेने के लिए जाने जाते हैं। कोहली ने जब धोनी संग तस्वीर शेयर की तो फैंस को यही लगा कि वो अचानक ऐलान करेंगे। कोहली ने तस्वीर लिखा था, 'ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। खास रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।' कोहली की इस पोस्ट के साथ ही फैंस धोनी को विदाई की शुभकामनाएं देने लग पड़े। साल 2014-15 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद साल 2017 में एमएस धोनी ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी भी अचानक छोड़ दी थी। इंग्लैंड दौरे से पहले धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दिया और उसके बाद कोहली तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी साैंप दी गई।

Story first published: Thursday, September 12, 2019, 18:07 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+