Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैन्स के लिये खुशखबरी, जानें कैसे खरीद सकते हैं गावस्कर की डेब्यू कैप और शास्त्री की कोचिंग किट

नई दिल्ली। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों से जुड़ी यादों को संजो कर रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिये खुशखबरी आई है। अगर आप भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के फैन हैं तो आपके पास 1971 में इंग्लैंड दौरे पर पहनी उनकी कैप को खरीदने का मौका है। इतना ही नहीं आप भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री की क्रिकेट कोचिंग किट को भी खरीद सकते हैं। दरअसल यह वो सामान है जो कि सर ज्योफ्री बॉयकाट कलेक्शन और टी20 चैरिटी क्रिकेट के तहत हो रही ऑनलाइन नीलामी का हिस्सा है।

क्रिस्टी की इस नीलामी की शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई है जहां पर फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से जुड़ी चीजों को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सर ज्योफ्री बायकॉट के इस कलेक्शन में कई यादगार चीजें शामिल हैं जिसमें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगाये गये उनके 100वें शतक में इस्तेमाल किया गया बैट भी शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान-कोलकाता के बीच करो या मरो का मैच, ऐसी रखें अपनी Dream 11 टीम

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 11 अगस्त 1977 को एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए हेडिंग्ले के मैदान पर यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑनलाइन नीलामी के जरिये इस बैट से 30 से 50 हजार पौंड (लगभग 28.95-48.25 लाख रुपये) जुटाये जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस नीलामी में दिग्गज गेंदबाज माइकल होल्डिंग की वो शर्ट भी शामिल है जिसे पहनकर उन्होंने ब्रिजटाउन के मैदान पर 14 मार्च 1981 को ज्योफ्रा बॉयकाट को जीरो पर बोल्ड किया था। बॉयकाट के कलेक्शन में सुनील गावस्कर की वह कैप भी शामिल है जिसे पहनकर उन्होंने 1971 में पहली बार इंग्लैंड का दौरा किया था।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: अलीम डार ने बनाया बतौर अंपायर ODI क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि क्रिस्टी की दूसरी नीलामी ट्वेंटी-20 चैरिटी क्रिकेट नीलामी में भी क्रिकेट इतिहास से जुड़ी कई यादगार चीजें शामिल हैं। यह नीलामी 16 नवंबर तक चलेगी।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 18:08 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+