For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL फैंस के लिए खुशखबरी, BCCI ने बताया, बाकी सीजन में उपलब्ध होंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बाकी बचे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में भाग लेंगे। बोर्ड ने इसके लिए हरी बत्ती हासिल कर ली है, जो यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। यह समझा जाता है कि इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच सफेद गेंद की श्रृंखला को स्थगित कर दिया जाएगा ताकि इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2021 के लिए यूएई जा सकें।

इंग्लैंड को सितंबर-अक्टूबर में 3 मैचों की एकदिवसीय और टी20ई श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था और यह आईपीएल से टकरा गया होता। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अगले साल की शुरुआत में सफेद गेंद की श्रृंखला को फिर से नए टाइम पर कराना चाहता है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी अब एक ही चार्टर्ड विमान में ब्रिटेन से भारत के खिलाड़ियों के साथ संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होने वाले हैं और उनका बबल-टू-बबल ट्रांसफर होगा। भारत और इंग्लैंड 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे और यह आईपीएल 2021 की शुरुआत से 5 दिन पहले 14 सितंबर को समाप्त होगा। विशेष रूप से, इंग्लैंड को 14 अक्टूबर में 2 मैचों की T20I श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है।

जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, टॉम कुरेन जैसे कुछ बड़े नाम संयुक्त अरब अमीरात जा रहे हैं। दूसरी ओर, यह देखना बाकी है कि मानसिक स्वास्थ्य से ब्रेक ले चुके बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान में उतरने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

अब जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल 2021 के शेष भाग का हिस्सा होने की संभावना है, यह देखा जाना बाकी है कि क्या ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी उनके साथ जुड़ेंगे या नहीं। टीमों को उसी समय इंटरनेशनल मैच भी खेलने हैं।

Story first published: Tuesday, August 3, 2021, 18:17 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+