नई दिल्ली। भारत में आयोजित हो रहे टी-20 विश्वकप को लेकर क्रिकेट दीवानों में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट का आज आगाज हो रहा है। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। बीसीसीआई क्रिकेट प्रेमियों को हर सुविधा देने की ओर भी ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में छह मैदानों पर खेले जाने वाले विश्वकप मैचों में लोगों को फ्री वाई-फाई की भी सुविधा दी जाएगी।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
रिलायंस जियो इंफोकॉम लोगों को यह फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया करायेगी। यह सुविधा सभी छह मैदान पर मैचों के दौरान मुहैया करायी जाएगी। इन सभी मैदानों के भीतर रिलायंस जियो वाई-फाई नेटवर्क स्थापित करेगा। लोगों को अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
यह सुविधा कोलकाता के इडेन गार्डेन, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, मोहाली की आईएस बिंद्रा स्टेडियम, धर्मशाला के एचपीसीए के मैदान, बेंगलुरू के चिन्नस्वामी मैदान और दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में फ्री वाइफाई की सुविधा मिलेगी।
जियो नेटवर्क के प्रवक्ता का ने बताया कि मुंबी में 30000 लोगों को यह सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इंटरनेट की स्पीड 15-35 एमबी प्रति सेकंड होगी। फिरोज शाह कोटला में 650 वाईफाई किट लगायी गयी है जो 40000 लोगों को इंटरनेट की सुविधा देगी। इडेन गार्डेन में 68000, फिरोज शाह कोटला में 41000, वानखेडे स्टेडियम में 33000, मोहाली में 26000, चिन्नास्वामी मैदान में 35000 और धर्मशाला स्टेडियम में 23000 लोगों को फ्री इंटरनेट मुहैया कराया जाएगा।