Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर से पापा बनने वाले हैं पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज और कमेंटर वसीम अकरम के बारे में एक खास बात सामने आयी है और वो यह कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं।

Good News: Pakistani fast bowling legend Wasim Akram to be father again

कहा जा रहा है कि वसीम अकरम की आस्ट्रेलिया मूल की दूसरी पत्नी शानिएरा अकरम इन दिनों गर्भवती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अकरम ने सोमवार को अपने ट्विटर खाते पर यह शुभ सूचना दी।

फिर से पापा बनने वाले हैं पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम

अकरम ने ट्वीट किया, "यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि पत्नी शानिएरा हमारे पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।"

अकरम का पहला विवाह 1995 में हुमा से हुआ था, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। हुमा का 25 अक्टूबर, 2009 को चेन्नई में देहांत हो गया। इसके बाद अकरम ने मेलबर्न में जन्मी शानिएरा से पिछले वर्ष 12 अगस्त को विवाह कर लिया।

हां थी वसीम से मोहब्बत लेकिन अब वो मेरे प्यारे दोस्त हैं बस: हुमैमा

गौरतलब है कि पिछले दिन वसीम अकरम और पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरों से न्यूज चैनल और समाचार पत्र भरे पड़े थे लेकिन पिछले साल वसीम ने उन सारी बातों को उस समय सिरे से खारिज कर दिया जब उन्होंने अपने प्यार की अंगूठी आस्ट्रेलिया मूल शानिएरा को पहनाई थी।

47 साल के वसीम ने 30 साल की शेनीरा को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था जिसे कि शेनीरा ने झट से कबूल लिया। शेनीरा पब्लिक कंस्लटेट का काम करती हैं और वह वसीम से पहली बार साल 2011 में मिली थीं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+