Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी और गंभीर बने सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी से भारतीय क्रिकेट टीम के बाहर होने से निराश और हताश क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईसीसी पुरस्कार कुछ राहत लेकर आया है.

दक्षिण अफ़्रीका के जोहानेसबर्ग शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सालाना पुरस्कारों में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साल का एक दिवसीय खिलाड़ी चुना गया है.

भारत के ही गौतम गंभीर को साल के टेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. लेकिन साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन ने बाज़ी मार ली.

भारत को आईसीसी की एक दिवसीय टीम और टेस्ट टीम में अहम सम्मान मिला.

अन्य पुरस्कार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम और टेस्ट टीम दोनों का कप्तान चुना गया. वनडे टीम में धोनी के अलावा भारत के वीरेंदर सहवाग और युवराज सिंह को भी जगह मिली है.

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम और टेस्ट टीम दोनों का कप्तान चुना गया. वनडे टीम में धोनी के अलावा भारत के वीरेंदर सहवाग और युवराज सिंह को भी जगह मिली है.

जबकि टेस्ट टीम में धोनी के अलावा गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह को जगह मिली है. हालाँकि भज्जी को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी गई है.

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुरस्कार लेने के लिए वहाँ मौजूद नहीं थे. उनका पुरस्कार ग्रहण किया गौतम गंभीर ने.

भारतीय खिलाड़ियों को मिले इन पुरस्कारों के अलावा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को चुना गया है.

जबकि साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी बने हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पीटर सिडेल. पाकिस्तान के अलीम डार साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुने गए हैं.

जबकि क्रिकेट भावना के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम को पुरस्कार मिला है. आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफ़ील्ड को आईसीसी एसोसिएट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला.

इंग्लैंड की महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाज़ क्लेयर टेलर को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला.

आईसीसी पुरस्कारों पर एक नज़र

* साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर- मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

* साल का टेस्ट खिलाड़ी- गौतम गंभीर (भारत)

* साल का वनडे खिलाड़ी- महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

* साल का सर्वश्रेष्ठ ट्वेन्टी-ट्वेन्टी प्रदर्शन- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

* साल का सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी- पीटर सिडेल (ऑस्ट्रेलिया)

* साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर- अलीम डार (पाकिस्तान)

* साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)

* साल की सर्वश्रेष्ठ खेल भावना वाली टीम- न्यूज़ीलैंड

* साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (एसोसिएट)- विलियम पोर्टरफ़ील्ड (आयरलैंड)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+