रंग लायी भाई की मेहनत, विराट-अनुष्का की बातचीत शुरु
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्तों पर पड़ी बर्फ एक बार फिर से पिघलती नजर आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने फोन करके बधाई दी है। इससे पहले दोनों के रिश्तों में दरार आने की खबर आयी थी।
1990 के दशक के सचिन की बराबरी और आगे निकलने की ओर विराट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो डालकर इस बात के संकेत भी दिये थे। लेकिन बांग्लादेश के दौरे पर कोहली ने जिस तरह से भारतीय दूतावास में जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा गाया उसके बाद लगता है दोनों के रिश्तों में फिर से करीबी लौटने लगी है। अफवाहों को सच मानें तो अनुष्का शर्मा के भाई ने दोनों के रिश्तों को फिर से जोड़ने में अहम भूमिका निभायी है।
अनुष्का के भाई ने विराट को फोन करके उन्हें रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने को कहा था। पाकिस्तान पर मिली जीत के तुरंत बाद अनुष्का ने कोहली को फोन करके उन्हें बधाई दी थी। ऐसा पहली बार है जब अनुष्का ने इस साल विराट को फोन किया हो। वहीं कोहली और अनुष्का के फैंस दोनों के बीच रिश्तों में लौटी मिठास को लेकर खुश नजर आ रहे हैं।
दोनों के बीच रिश्तों में आयी दरार की मुख्य वजह मानी जा रही थी कि विराट ने अनुष्का से शादी की इच्छा जाहिर की थी लेकिन अनुष्का ने यह कहकर इस प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया कि यह समय दोनों को अपने कैरियर पर फोकस करने का है। मौजूदा वक्त में अनुष्का शर्मा सलमान खान स्टारर सुल्तान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी की रिश्तों में आयी यह मिठास किस मुकाम तक जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
