For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Google से हुई बड़ी गलती, अनुष्का को विराट के बजाय बताया इस खिलाड़ी की पत्नी

Google search shows Anushka Sharma as wife of SRH spinner Rashid Khan, Know why? | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम सोमवार को अचानक ही ट्रेंड करने लगा है और इसके पीछे का कारण गूगल से हुई एक बड़ी गलती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को जब फैन्स सर्च इंजन जायंट गूगल पर अनुष्का शर्मा का नाम सर्च कर रहे थे तो गूगल उन्हें अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की पत्नी के रूप में दिखा रहा था, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि आखिरकार गूगल ऐसा क्यों कर रहा है।

रिपोर्टस के अनुसार राशिद खान से हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान उनकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम पूछा गया था जिस पर उन्होंने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया। इस सवाल के जवाब के बाद से राशिद खान का नाम काफी ज्यादा चर्चा में रहा था और लोगों ने गूगल पर अनुष्का शर्मा और राशिद खान का नाम एक साथ सर्च करना शुरु कर दिया।

और पढ़ें: IPL 2020 में इन दो भारतीय युवाओं के प्रदर्शन से खासे प्रभावित हैं RR के कप्तान स्टीव स्मिथ

अब शायद यही वजह है कि गूगल को भी यह कन्फ्यूजन हो गया और उसने अनुष्का शर्मा को भारतीय कप्तान विराट कोहली के बजाय अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान की पत्नी बताया है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली के साथ शादी की थी और अब यह जोड़ी जनवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही है। अनुष्का शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच देखने भी पहुंची थीं। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 37 रनों से जीत हासिल की थी और इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 90 रन बनाये थे।

और पढ़ें: KXIP के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली IPL की दूसरी टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स

विराट की शानदार बैटिंग को देखकर उनकी पत्नी अनुष्का इस कदर खुश हुईं कि उन्होंने क्रिकेटर को फ्लाइंग किस दी थी। वहीं राशिद खान की बात करें तो वह इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आईपीएल का मजा ले रहे हैं और टीम की जीत में अहम योगदान दे रहे हैं। फिलहाल राशिद की शादी नहीं हुई है।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 16:52 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+