बेंगलुरू। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच का सेमीफाइनल मैच दुनियाभर के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस रोमांच की खुमारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गूगल के डूडल ने भी भारत-आस्ट्रेलिया मैच को पूरी तरह से सेलिब्रेट किया और आज अपना डूडल इसे समर्पित किया है।
आपको बता दें कि आज गूगल ने जो डूडल पेश किया है, उसमें छह खिलाड़ियों को एक्शन में दिखाया गया है। इनमें से तीन इंडिया के हैं और तीन आस्ट्रेलिया के। यह छहों खिलाड़ी गेंदबाज हैं। जिसमें तीन ब्लू कलर में और तीन तिंरगे के कलर में दिखायी दे रहे हैं। यहां खास बात आपको यह भी बता दें कि गूगल का डूडल केवल गूगल के होम पेज पर चेंज हुआ है। बाकी के पेज के लिए गूगल का नार्मल लोगो ही ही डूडल है।
इससे पहले इंडिया-बांग्लादेश के क्वार्टर फाइनल और इंडिया-पाकिस्तान के मैच के दौरान भी गूगल ने अपना डूडल क्रिकेट को समर्पित किया था। मालूम हो कि अब से कुछ ही देर बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल शुरू होगा। दोनों ही टीमें मैच के लिए स्टेडियम रवाना हो गई हैं।