Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका ने इंगलैंड को 10 विकेट से रौंदा

हेडिंग्‍ले, 22 जुलाई: इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट की जीत दर्ज की है। चार दिन में मैच को समेटने वाली दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 9 रन के लक्ष्‍य को सात गेंदों में पूरा कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्‍लैंड की टीम को 203 पर समेट दिया। उसके बाद 522 रन का भारी भरकम स्‍कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की इस ऐतिहासिक पारी में एबी डी विलियर्स (174) और एश्‍वेल प्रिंस ने (149) रन बनाते हुए पांचवें विकेट के लिए 212 रन की रिकार्ड पारी खेली।

इंग्‍लैंड अपनी दूसरी पारी में भी संभल कर बैटिंग नहीं कर सका। इंग्‍लैंड के एसजे बोर्ड ने 60 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि ओपनर एएन कुक ने टीम के लिए 60 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्‍लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्‍लैंड की टीम को इस बार 327 रन पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका के डीडब्‍लू स्‍टाइन और एम मॉर्कल ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट झटके।

सीरीज का अगला मैच 30 जुलाई को एडबेस्‍टन में खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+