वेलिंग्टन टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया
फॉलोऑन खेल रही मेजबान टीम की दूसरी पारी 407 रनों पर समेटने के बाद मेहमान टीम ने मैच के पांचवें दिन मंगलवार को जीत के लिए जरूरी 106 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिए।
फिल ह्यूज 75 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की सहायता से 86 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि साइमन कैटिच ने नाबाद 18 रन बनाए।
मैच के चौथे दिन कीवी टीम ने छह विकेट पर 369 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम 94 और डरेल टफी 27 रन पर नाबाद लौटे थे।
पांचवें दिन मैक्लम ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया और 104 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। टफी हालांकि 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
टिम साउथी (0), ब्रेंट अर्नेल (3) और क्रिस मार्टिन (1) ने निराश किया। इस तरह मेजबान टीम 134.5 ओवरों में 407 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। उसे 105 रनोंे की कुल बढ़त हासिल हुई, जिसे पार करने में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से रेयान हैरिस ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि नेथन हारित्ज को तीन सफलता मिली। डगलस बोलिंगर ने दो और मिशेल जानसन ने एक विकेट हासिल किया।
पहली पारी में 168 रनोंे की शानदार पारी खेलने वाले आस्ट्रेलियाई उपकप्तान माइकल क्लार्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications