oi-Staff
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर लौटते ही झारखंड सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी है।
असल में पिछली बार जब धोनी अपने गृह जनपद आए तो महज कुछ पुलिसकर्मी ही उनकी सुरक्षा में तैनात दिखे। मीडिया ने इस मामले को जमकर उछाला। यही नहीं कुछ तथाकथित बदमाशों द्वारा फोन पर धोनी को धमकी दिए जाने के बाद धोनी के परिजनों ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी।
शुक्रवार को जब वो रांची पहुंचे तो तत्काल उन्हें जेड सुरक्षा दे दी गई। इसी सुरक्षा घेरे में वो हवाई अड्डे से घर गए और उसके बाद हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बन रहे अपने घर का निरीक्षण करने गए। धोनी का यह मकान आधुनिक ढंग से बन रहा है और इसमें कई तरह की सुविधाएं है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, July 17, 2009, 15:18 [IST]
Other articles published on
Jul 17, 2009