दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ, बोले- दोहरा रवैया निराशाजनक

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर और पूर्व कप्तान ग्रैम स्मिथ ने आईपीएल में खेल रहे कुछ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को लेकर सख्त टिप्पणी की है। जिस तरह से कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया उसके बाद स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के दोहरे रवैये पर सवाल खड़ा किया है। स्मिथ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो आईपीएल में खेल रहे थे, लेकिन बावजूद इसके कि बाहर कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा था, वो इसको लेकर कुछ नहीं बोल रहे थे। लेकिन इन्ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इसलिए जाने से मना कर दिया था क्योंकि वहां कोरोन संक्रमण का खतरा है।

स्मिथ ने कहा कि आप देखिए कुछ खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने कोई आवाज नहीं उठाई। आपका यह दोहरा रवैया निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि मैंने खिलाड़ियों से बात की थी उन्होंने कहा था कि वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भारत में बायो बबल सुरक्षित है और माहौल काफी अच्छा है। स्मिथ ने कहा कि मैं किसी को जज नहीं कर रहा हूं, मैंने खिलाड़ियों से बात की थी, वो सुरक्षित महसूस कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि बायो बबल सुरक्षित है और भारत में उनका अनुभव अच्चा है। उन्हें कभी भी किसी तरह का जोखिम महसूस नहीं हुआ। लेकिन कोरोना इसी तरह की स्थिति लेकर लोगों के भीतर लेकर आता है।

पूर्व कप्तान ने कहा कि आप सुरक्षित बायो बबल के भीतर कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन मैंने कहा कि बायो बबल 100 फीसदी सुरक्षित नहीं हो सकता है। जब देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो खतरा हमेशा रहता है। दुर्भाग्य से जब यह एक बार बबल के भीतर आता है तो यह कह पाना काफी मुश्किल होता है कि क्या होने वाला है। बता दें कि ग्रैम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से कुल 117 टेस्ट मैच, 197 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 9265 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 6989 रन हैं।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 12:54 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+