Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली, वार्न पर 10% मैच फीस का जुर्माना

नई दिल्ली,3 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को खेले गए मैच में आचार संहिता में उल्लंघन के आरोप में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी के अनुसार मैच रैफरी फारुख इंजीनियर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आचार संहिता के अंतर्गत गांगुली और वार्न को 'श्रेणी 1' का दोषी पाया है।

जुर्माने के अतिरिक्त वार्न को आईसीसी कोड के 'सेक्शन 1.7' के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया है। इसके अंतर्गत 'संबंधित घटना अथवा व्यक्ति पर सार्वजनिक तौर पर कटाक्ष अथवा गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी' का मामला आता है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान गांगुली ने अंपायर प्रताप कुमार को इशारा कर के कहा था कि ग्राहम स्मिथ ने सीमा रेखा के निकट उनका कैच ठीक से नहीं पकड़ा है।

अंपायर ने इस विषय पर तीसरे अंपायर से राय मांगी जिसने फैसला गांगुली के हक में दिया था। उस समय गांगुली 50 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे और बाद में मोहम्मद कैफ के हाथों कैच आउट होने तक अपने खाते में एक ही रन और जोड़ पाए थे।

आचार संहिता के अनुसार कुमार का गांगुली के कहने पर तीसरे अंपायर से मदद मांगना गलत था। इसके लिए कुमार को भी एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।यह मैच मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने 45 रनों से जीता था। गौरतलब है कि आईपीएल आईसीसी के नियमों और आचार संहिता के अंतर्गत खेला जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+