For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ग्रीम स्मिथ हुए रोहित शर्मा के फैन, बोले- इनके कारण सामने आई अफ्रीकी टीम की कमजोरी

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 255 गेंदों में 212 रन बनाए जिसमें 28 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे। यह उनका टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक भी रहा। रोहित की इस तेज पारी को देख जहां क्रिकेट जगत तारीफ करते हुए थम नहीं रहा, इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी रोहित के फैन हो गए हैं। उनके अनुसार रोहित के कारण अफ्रीकी टीम की वो कमजोरी सामने आई जिसपर विचार करना जरूरी है।

स्मिथ ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा है कि उनका अनुशासन ही उन्हें महान बल्लेबाज बनाता हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे स्मिथ ने कहा, "रोहित ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रेरित किया है और इस खेल के प्रति उनका अनुशासन और रणनीति, उन्हें सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक बनाता है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा पुरानी गेंद से दक्षिण अफ्रीका की कमजोरी भी सामने आई है। स्पिन विभाग ने रोहित को खुलकर खेलने की आजादी दी, जिसके चलते वह सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।"

बता दें कि रोहित की पारी की बदाैलत भारत ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 497 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। भारत के 3 विकेट महज 39 रनों पर ही गिर गए थे, लेकिन रोहित ने अंजिंक्य रहाणे के साथ चाैथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। रोहित को इस सीरीज में पहली बार बताैर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। रोहित का यह इस सीरीज में तीसरा शतक है। उन्होंने विशाखापट्टनम में हुए पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 6:32 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+