Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: 12 महीने बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम में लौटे डेल स्टेन, इंग्लैंड के खिलाफ टीम का ऐलान

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची इंग्लैंड टीम के खिलाफ प्रोटीज टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये टीम का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने लगभग एक साल बाद तेज गेंदबाज डेल स्टेन को एक बार फिर से शामिल किया है। 36 साल के डेल स्टेन ने लगातार चोट से परेशान होने के बाद पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। डेल स्टेन लगभग 12 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे।

डेल स्टेन ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इसके बाद वह इंग्लैंड में आयोजित हुए वनडे विश्व कप की टीम में शामिल किये गये। लेकिन चोटिल होने के चलते उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम से बाहर कर दिया गया और तब से वह अपनी रिकवरी पर काम कर रहे थे।

और पढ़ें: 5 साल बाद मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, एलिसा पैरी की पहली गेंद पर लगाया चौका

क्विंटन डि कॉक की कप्तानी वाली इस टीम में डेविड मिलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज को भी शामिल किया गया है जबकि फाफ डु प्लेसिस और पेसर कागिसो रबाडा को वनडे के बाद टी20 टीम से भी आराम दिया गया है। सीरीज के तीन मुकाबले 12, 14 और 16 फरवरी को खेले जाएंगे।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने टीम में पिट वान बिलजोन और तेज गेंदबाज सिसांदा मागला को टीम में जगह दी है जिससे मगाला और बिलजोन टी-20 में पदार्पण करेंगे।

और पढ़ें: U19 CWC: भारत को 1 रन बनाने में लगी 13 गेंद, जानें पहले 10 ओवर में कैसा रहा मैच का हाल

सीएसए के कार्यवाहक निदेशक ग्रैम स्मिथ ने कहा, 'हमने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा की है। टीम में घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका दिया गया है।'

Story first published: Monday, February 10, 2020, 10:48 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+