नंबर 4 की समस्या सुलझाने के लिए नए बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बनाया प्लान
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने की समस्या ने टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ को बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाई। बांगड़ के लिए सबसे बड़ी फजीहत यह रही कि सिवाए उनके पूरा कोचिंग स्टॉफ वही रहा जो पहले था। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने पंजाब के पूर्व बल्लेबाज विक्रम राठौड़ को उनके नए नजरिए के चलते टीम इंडिया का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। ऐसे में राठौड़ के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी नंबर चार से समस्या से निपटना की होगी।

वनडे में नंबर चार पर राठौड़ का प्लान
राठौड़ ने इस पर योजना भी बनानी शुरू कर दी है और उन्होंने नंबर चार स्लॉट के अलावा टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग स्लॉट को सुलझाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। राठौड़ ने बीसीसीआई टीवी पर नंबर चार स्लॉट के बारे में बात करते हुए बताया, 'ये केवल विश्व कप की बात नहीं है। मीडिल ऑर्डर बेहतर नहीं कर रहा है और निश्चित तौर पर हमको इसे सुलझाना होगा। श्रेयस अय्यर ने पहले अच्छा काम किया है और अब हमारे पास मनीष पांडे भी है। इन दोनों ने भारत ए के साथ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ये ऐसे बल्लेबाज हैं जो क्षमतावान हैं और इनको लेकर मेरे मन में कोई शक नहीं हैं। ये बस टॉप लेवल पर जाकर चीजों को सही करने का मामला है।'

टेस्ट में ओपनिंग स्लॉट पर प्लान-
राठौड़ ने आगे कहा कि हमको इन लड़कों का साथ देना होगा और उनको सही तैयारियां उपलब्ध करानी होगी जिससे कि वे लंबे समय तक अपने स्थान पर बने रह सकें। उनके पास बेहतर प्रदर्शन करने के लिए काफी प्रतिभा है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी ओपनिंग स्लॉट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'चिंता का दूसरा विषय टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी पर है। हमारे पास विकल्प है और हेल्दी प्रतियोगिता है। हमको ऐसे रास्ते तलाश करने हैं जिससे कि खिलाड़ियों में निरंतरता बनाई जा सके।'
आईसीसी ने बताया स्टीव स्मिथ की जबरदस्त फॉर्म के पीछे का कारण

घरेलू सत्र में भारत ढूंढेगा सवालों के जवाब-
बता दें कि टेस्ट मैचों में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी अच्छी शुरुआत देने में विफल रही है और ऐसी भी आवाजें उठ रही हैं कि रोहित शर्मा से ओपनिंग बल्लेबाज कराई जाए। फिलहाल भारत को अगली टेस्ट सीरीज के लिए 2 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। घरेलू सत्र में भारत अपनी पहली टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा जो तीन मैचों की सीरीज होगी। इससे पहले 15 सिंतबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
