विराट कोहली को विदेशी पत्रिका ने दिया सम्मान, सचिन के बाद बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
नई दिल्ली। विराट कोहली ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है, तब से उनकी तुलना भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से की जा रही है। इस बार विराट के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके कारण वो यह रिकार्ड कायम करने की सूची में सचिन के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
छाए हैं कोहली
दरअसल, विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक पत्रिका के कवर पेज पर इस बार विराट कोहली छाए हुए हैं।
विजडन ने कोहली को यह सम्मान इसलिए दिया है क्योंकि तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर उन्होंने उम्दा योगदान रहा। हालांकि साल 2017 का यह अंक प्रकाशित तो अप्रैल में होगा लेकिन पत्रिका के ट्विटर एकाउंट ने उसे हाल ही में जारी किया।
.@imVkohli on @WisdenAlmanack 2017 cover - "right moment to make him Wisden's cover star", says @the_topspin. More: https://t.co/HyuAfz558k pic.twitter.com/VJc3CWP83y
— Wisden India (@WisdenIndia) February 3, 2017
लॉरेंस बूथ ने कहा- क्रिकेट में किए बड़े बदलाव
इससे पहले सचिन पहले भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्हें विजडन ने अपने कवर पेज पर छापा था। विराट की जो तस्वीर, विजडन के कवर पेज पर नजर आ रही है वो इंग्लैंड के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट की तस्वीर है।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 2 शतक तो जमाए ही थे, साथ ही इसमें 235 रनों की वो पारी भी शामिल है, जिसे इन्होंने 4 मैचों की सीरीज के दौरान ही बनाया था। 4 मैचों की सीरीज इंग्लैंड 4-0 से हार गया था।
विजडन के एडिटर लॉरेस बूथ ने भी विराट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस भारतीय कप्तान ने क्रिकेट में बड़े बदलाव किए।
सचिन को मिली थी जगह
इससे पहले विजडन के 151वें एडिशन में सचिन तेंदुलकर को जगह मिली थी। 2014 के इस अंक में सचिन की आखिरी पारी की तस्वीर प्रकाशित की गई थी। इसमें सचिन महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वानखेड़े मैदान पर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: BJP जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा, कार्यकर्ता को क्यों दे रहा था धमकी?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
