Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय खिलाड़ियों की लापरवाही से सुरक्षाकर्मी परेशान

टीम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ी न सिर्फ बिना बताए होटल से गायब हो जाते हैं बल्कि उनके मित्रों को होटल में प्रवेश नहीं देने पर नाराजगी भी जताते हैं।

बुधवार को जहीर खान और युवराज सिंह ताज कोरोमंडल होटल से बिना किसी सूचना के कहीं चले गए जबकि उन्हें बिना सुरक्षा के बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

नाम उजागर नहीं होने देने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, "खिलाड़ी बिना बताए होटल छोड़कर चले जा रहे हैं। वे कहां जाते हैं, उसकी जानकारी नहीं होती लिहाजा वे जब तक लौटकर नहीं आते, हमारी सांस अटकी रहती है।"

भारतीय टीम मुंबई में हुए आतंकी हमले के तुरंत बाद चेन्नई पहुंची है, लिहाजा सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहता।

अधिकारी ने कहा, "यहां पहुंचने वाले विदेशी अतिथि भी अपने सामान की व्यापक जांच करा रहे हैं लेकिन सुरक्षा को लेकर हमारे क्रिकेटरों की लापरवाही ने हमें मुश्किल में डाल रखा है।"

सूत्रों का कहना है कि खिलाड़ियों के परिचितों का भी होटल में आना लगातार जारी है। सुरक्षा में तैनात अधिकारी अगर आगंतुकों से सवाल करते हैं तो खिलाड़ी आपत्ति दर्ज कराते हैं।

मसलन, बुधवार को ही जहीर से मिलने एक व्यक्ति आया, जिसकी पहचान एक स्थानीय क्रिकेटर के तौर पर हुई। अधिकारी ने कहा, "जहीर के दोस्त से जब उसकी पहचान मांगी गई तो वह बिगड़ गया और गाली-गलौच पर उतर आया।"

दूसरी ओर, शहर के पुलिस आयुक्त के. राधाकृष्णन का कहना है कि खिलाड़ियों को सुरक्षा से हिदायतें दे दी गई हैं।

आयुक्त ने आईएएनएस को बताया, "खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के प्रति लापरवाह होते हैं, लिहाजा हम टीम प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर चल रहे हैं। हम किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहते। खिलाड़ियों को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+