इस खिलाड़ी का दावा, '2015 वर्ल्ड कप चीटिंग से जीता था ऑस्ट्रेलिया'
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग के आरोप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर को एक साल के लिए बैन कर दिया है। इसके अलावा कैमरून बेनक्रॉफ्ट को भी 9 महीने महीने के लिए बैन किया गया है। लेकिन कैप टाउन में तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन हुई इस घटना ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चारो तरफ बेइज्जती करा दी है। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। यही नहीं एक खिलाड़ी ने दावा किया है कि 2015 वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया ने चीटिंग से जीता था। दरअसल न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ग्रांट इलियॉट ने इशारे-इशारे में कहा है कि हो सकता है 2015 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी टीम ने ऐसा ही कुछ किया हो।
इलियॉट ने इसी घटना को ध्यान में रखते हुए बीते अनुभव का जिक्र किया है। कीवी रेडियो शो 'हॉराकी ब्रेकफास्ट' पर इलियॉट बोले, "मुझसे पूछा गया था कि वर्ल्ड कप फाइनल में क्या हुआ था। क्या उन्होंने ऐसा (चीटिंग) किया था? हम अच्छी स्थिति में थे। तीन विकेट पर 150 रन बना चुके थे। मैंने कई ऐसे मैच खेले हैं, जिनमें गेंद अच्छा-खासा स्विंग खाती है। असल बात है कि मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी की ओर नजर फिराते हैं, जो देर से अच्छी गेंदबाजी नहीं करता। हो सकता है कि तब वह खुद पर ध्यान दे रहे हों और गेंद के साथ छेड़छाड़ करना चाह रहे हों।"
2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पर तीन विकेट था। लेकिन उसके बाद 185 पर ऑल आउट हो गई जिसे ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ (56) और माइकल क्लार्क (74) के दम पर 33.1 ओवर में हासिल कर रिकॉर्ड चौथी बार वर्ल्ड कप जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
