
क्या दोबारा चैंपियन बनने जा रहा है पाक?
पाक क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान कुछ भी कर सकता है। मजेदार बात यह है कि सरफराज ने यह बात तब कही जब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच का टॉस हो रहा था। उसके बाद ना केवल पाक ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया बल्कि कीवी टीम का अपराजेय क्रम भी तोड़ दिया। पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक के बाद एक लगातार मुकाबले जीतकर विश्व कप 2019 में अपनी जबरदस्त वापसी की है। इन जीतों के साथ ही पाकिस्तान ने एक ऐसा संयोग अपने नाम लिख दिया है जो अगर आगे भी पूरा हो गया तो पाकिस्तान फिर से विश्व चैंपियन तक भी बन सकता है।

यहां देखें अविश्वसनीय संयोग-
आपको बता दें कि पाकिस्तान के इस समय विश्व कप 2019 में हार-जीत का जो क्रम चल रहा है वह ज्यों का त्यों 1992 के विश्व कप के क्रम से मैच खाता है। अभी तक हुए 7 मैचों में पाकिस्तान की शुरुआत हार के साथ हुई थी। फिर उसने दूसरा मैच जीता जबकि तीसरा बारिश में धुल गया। फिर बाद के चार मैचों में दो लगातार हारे और फिर दो लगातार जीते। ठीक यही हिसाब पाकिस्तान का 1992 के विश्व कप में चला था। तब भी पाकिस्तान ने 7वें मैच में अपराजेय न्यूजीलैंड को मात दी थी और अब भी यही हुआ है। उस विश्व कप में इमरान खान पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे थे और यह टीम विश्व विजेता बनकर उभरी थी।

भारत-पाक में हो सकता है सेमीफाइनल
आपको बता दें कि पाकिस्तान के अगले दो मुकाबले अपेक्षाकृत कमतर अफगानिस्तान और बांग्लादेश से है। अगर यह टीम दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो फिर विश्व कप में कुछ भी होना संभव है। क्योंकि अब इंग्लैंड को अपने दोनों मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं। अगर यह टीम दोनों मैच हारती है तो पाकिस्तान फिर विश्व कप में आगे बढ़ सकता है। हो यह भी सकता है कि सेमीफाइनल में लोगों को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल जाए। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने विश्व कप के 33वें मुकाबले में टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय रही न्यूजीलैंड को पहली हार का स्वाद चखाया है। पाकिस्तान ने सही समय पर फार्म वापसी का संकेत देते हुए कीवी टीम को 6 विकेटों से मात दे दी।
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर क्या बोले सरफराज


Click it and Unblock the Notifications
