oi-Ankur
मुंबई। टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और हरभजन सिंह ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किये।
दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे की खूबियों के बारे में बात की, इसके साथ ही एक दूसरे के शानदार पलों के बारे में भी चर्चा की। अश्विन ने पंजाबी बोलने की कोशिश की तो भज्जी तमिल बोलने की कोशिश करते दिखे।
Just for laughs full version: The Spin Twins - Ashwin Ravi and Harbhajan Singh talk Tamil, Punjabi, Cricket moments and play quiz masters http://www.bcci.tv/videos/id/2154/ashwin-bhajji-hit-it-off-the-field
Posted by Indian Cricket Team onWednesday, March 30, 2016
अश्विन और भज्जी ने नेट्स पर सबसे ज्यादा परेशान करने वाले बल्लेबाज के बारे में भी बात की। दोनों का मानना है कि नेट्स पर विराट कोहली सबसे ज्यादा परेशान करता है। वह आउट होने के बाद गुस्सा हो जाता है और कभी नहीं मानता है कि वह आउट हो गया है।
वहीं सबसे ज्यादा झुंझलाहट देने वाला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को बताया। दोनों ने कहा कि जब वह गेंदबाजी करता है तो उसे लगता है हर गेंद पर विकेट लेता है और जब बल्लेबाजी करता है तो हर गेंद को बाउंड्री को पार करता है।
भज्जी जहां अश्विन से कैरम बॉल फेंकना सीखना चाहते हैं, जबकि अश्विन भज्जी से दूसरा फेंकना सीखना चाहते है। इस इंटरव्यू में बहुत कुछ खास है आप भी देखिये।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, March 31, 2016, 9:56 [IST]
Other articles published on
Mar 31, 2016