IPL 2015: जब मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर मिला प्रीति को शादी का ऑफर
मोहाली| भले ही ट्रेंट बाउल्ट (19/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 20 रनों से हरा दिया है लेकिन इस मैच के दौरान पंजाब इलेवन की सहमालिकन प्रीति जिंटा की लाइफ में ऐसा पल आया जिसने उन्हें शर्म से पानी-पानी कर दिया।
दरअसल मैच के दौरान प्रीति जब मैदान में आयीं तो लोग उन्हें देखकर प्रीति-प्रीति चिल्लाने लगे, प्रीति ने भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं और हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया कि तभी उनके एक फैन ने उनकी ओर एक पोस्टर दिखाया जिस पर लिखा था will You Marry Me.. जिसे देखकर प्रीति एकदम सकते में आ गईं लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें अपने फैंस की शरारत का अंदाजा हो गया और उनका चेहरा पूरा लाल हो गया।
So Sad: प्रीति जिंटा का फ्लाइंग किस भी पंजाब को हारने से बचा नहीं पाया
प्रीति के खूबसूरत डिंपल मारे शर्म के और भी लाल हो गये, प्रीति ने शर्माते और मुस्कुराते हुए अपने उस फैन को देखा और आगे बढ़ गईं। वैसा ऐसा मैदान पर पहली बार नहीं हुआ है, प्रीति को अक्सर उनके दीवाने इस तरह से हैरान करते ही रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
