oi-Akash
नई दिल्ली। क्रिकेट में कई ऐसी यादगार पारियां होती हैं जो खेल प्रशंसकों के लिए बेहद खास होती हैं। इन प्रभावशाली इनिंग्स की चर्चा फैंस करने से भी नहीं हिचकते हैं। आईपीएल की इस समय धूम मची है। खिलाड़ी अपने कारनामों से सभी का दिल जीतने में दिल लगे हैं। इस सीजन की अगर बात करें तो यह सीजन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा है। युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ फैंस का भी दिल जीता है। ऐसी ही एक यादगार पारी इस सीजन के 42वें मुकाबले में भी एक ऐसे युवा बल्लेबाज से देखने को मिली। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली ड्यरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 187 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया जिसमें 128 रनों का योगदान अकेले रिषभ पंत का था,और वो भी नाबाद। इस बल्लेबाज ने इस मैच में सभी का दिल जीत लिया। इनके शॉट और बल्लेबाजी की चर्चा सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। लोगों ने तरह-तरह से इस खिलाड़ी की प्रशंसा की है।
सुरेश रैना ने की तारीफ
रिषभ की इस बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए सुरेश रैना ने कहा की पिछले साल की 97 रनों की पारी भी मुझे याद है। शानदार रिषभ,इसके साथ ही रैना ने पंत को शुभकामनाएं भी दीं।
वीरेंद्र सहवाग ने रिषभ की पारी को सराहा
वीरेंद्र सहवाग ने कहा की जिस तरह से रिषभ ने बल्लेबाजी की उसे देखकर मजा आ गया। उन्होंने कहा की भूवी ने कोई भी गेंद खराब नहीं डाली थी लेकिन क्या शानदार बल्लेबाजी की रिषभ ने।
मोहम्मद कैफ ने इस तरह से सराहा
कैफ ने कहा की एक हाथ से छक्का मारकर रिषभ ने साबित किया की वो कितने शानदार बल्लेबाज हैं, कभी-कभी देखने को मिलती है ऐसी बल्लेबाजी।
सबसे कम उम्र में 1000 रन बनाने पर शुभकामनाएं
दिल्ली डेयरडेविल्स ने शेयर किया की किस तरह रिषभ आईपीएल में एक हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उनका शुक्रिया भी अदा किया।
आर पी सिंह ने की तारीफ
आरपी सिंह ने कहा की रिषभ की इस इनिंग को देखने में मजा आ गया। इस युवा बल्लेबाज ने क्या शानदार इनिंग खेली है।
गौरतलब हो की इस मैच में दिल्ली की टीम ने 187 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया था, लेकिन इस सीजन अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाली हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले में अपनी बल्ले की धार दिखाई और शिखऱ धवन और कप्तान केन विलियमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के चलते हैदराबाद ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया और इसके साथ ही दिल्ली की जो बची कुछ उम्मीद थी वो भी अब खत्म हो गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहली टीम बन गई है जो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 11, 2018, 12:58 [IST]
Other articles published on
May 11, 2018