चैंपियंस ट्रॉफीः पाक के खिलाफ ये छोटा सा काम भी न कर सका इंग्लैंड
पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.5 ओवर में 211 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 212 रनों के लक्ष्य को 37.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हालांकि लीग मैच में तीनों मैच जीतकर शान से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे कमाल नहीं कर सका। यहां तक कि इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा सका। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इंग्लैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान की सटीक गेंदबाजी के नतमस्तक हो गए। इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में काफी दबाव में रही। इस मैच में इंग्लैंड की टीम कुल 15 चौके ही लगी सकी जोकि 2015 के वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड का किसी भी वनडे टूर्नामेंट में उसका सबसे खराब प्रदर्शन है। पूरे मैच में एक भी छक्का न लगाने वाली इंग्लैंड के नाम ये अपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है। क्योंकि इससे पहले इंग्लैंड ने अपने सभी वनडे मैच में छक्के लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
