नई दिल्ली। अगले महीने 2 अक्टूबर से शुरु हो रही दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ऑफिशियल विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के आजादी के आंदोलन को दिखाया गया है।
Video देखिये कैसे दो बच्चों ने WWE के रेसलर्स को किया बेनकाब
आगामी फ्रीडम सीरीज से पहले जारी किये गये इस वीडियो में क्रिकेट की सरहद से परे भारत और दक्षिण अफ्रीका के रिश्तों के इतिहास को दिखाया गया है।
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाली सीरीज का नाम महात्मा गांधी- नेल्सम मंडेला सीरीज है साथ ही टेस्ट सीरीज का नाम फ्रीडम सीरीज दिया गया है।
<center><iframe width="100%" height="400" src="https://www.youtube.com/embed/ZpnzQUY7dww" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 1991 में रंगभेद की नीति के चलते दक्षिण अफ्रीका ने 20 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। इसके लिए तत्कालीन बीसीसीआ अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने अहम भूमिका निभाई थी।
वीडियो में दोनों देशों के बीच क्रिकेट के ऐतिहासिक क्षणों को दिखाया गया है। साथ ही उस पल को भी दिखाया गया है जब अफ्रीकी खिलाड़ी भारत का शुक्रिया अदा करते हैं।