टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। जब आपकी प्रतिभा करतब दिखाना शुरू करती है तो लोगों की जुबान पर सिर्फ आपका ही नाम होता है। ऐसा ही जलवा इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का देखने को मिल रहा है। जिनकी प्रतिभा पूरी दुनिया के खेल प्रशंसकों और विशेषज्ञों की जुबान पर होती है। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार कप्तान कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है, परिस्थितियां कैसी भी हों लेकिन कप्तान कोहली हर स्तर पर ऐसी बल्लेबाजी करते हैं जो अपने आप में लाजवाब होती है, इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी ऐसी कुछ शानदार पारियां देखने को मिल रही हैं, तभी तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कोच ग्रेग चैपल ने कप्‍तान विराट कोहली की जमकर सराहना की है। बता दें कि ग्रेग से पहले उनके बड़े भाई इयान चैपल भी कोहली की प्रशंसा कर चुके हैं। ग्रेग विराट की शानदार बल्‍लेबाजी और उनकी आक्रामक कप्‍तानी के कायल हैं।

कुछ इस तरह की सराहनाः मुंबई मिरर से बातचीत में ग्रेग चैपल ने कहा, ' कोहली अपने युग के उत्‍कृष्‍ट बल्‍लेबाज साबित हो रहे हैं। कोहली की आक्रामक कप्‍तानी भी स्‍वीकार करने के हकदार है। विराट ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्‍ट की पहली पारी में उप कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे के साथ मिलकर 159 रन की साझेदारी की थी। चैपल ने इस साझेदारी को अहम बताते हुए कहा, उनकी (विराट कोहली) रहाणे के साथ पहली पारी में जो साझेदारी हुई वो ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में सबसे निर्णायक मोड़ था। बकौल चैपल, ' मैंने सोचा था कि भारतीय गेंदबाजों को और भी सीखने की जरूरत है लेकिन उन्होंने इंग्लिश कंडिशन का अच्छा फायदा उठाया। बता दें कि चैपल जब भारतीय टीम के कोच थे तो सौरव गांगुली के साथ उनका विवाद सबके सामने आ गया था और भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने ग्रेग चैपल के कोच रहने पर आपत्ति जताई थी।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 15:25 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+