For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज क्रिकेटर ने कहा- जिस दिन भारत ने टेस्ट खेलना छोड़ा, उसी दिन मर जाएगा टेस्ट क्रिकेट

नई दिल्ली। माैजूदा समय में टी20 क्रिकेट को लेकर युवा खिलाड़ी काफी उत्सुकता दिखाते हैं। कई देशों ने टी20 लीग भी चलाई हुई हैं। टी20 के प्रति बढ़ते फैंस के क्रेज को देखते हुए कई दिग्गजों ने यह कहा हुआ है कि इससे टेस्ट क्रिकेट का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट ने टेस्ट को बचाए रखने के लिए पूरी कोशिश की हुई है। यहां तक कि खुद कप्तान विराट कोहली भी खिलाड़ियों को टेस्ट के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय कोच और ऑस्ट्रेलियन दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल का मानना है कि जिस दिन भारत ने टेस्ट खेलना छोड़ दिया तो उसी दिन टेस्ट क्रिकेट मर जाएगा।

टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर बात करते हुए चैपल ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को भारत ने ही होल्ड किया है, जिस दिन भारत खेलना छोड़ देगा उस दिन टेस्ट क्रिकेट भी मर जाएगा।' उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट फिनिशर बताया। चैपल ने कहा, 'मैंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के अलावा किसी अन्य देश को नहीं देखा, जो अपने युवा खिलाड़ियों को टेस्ट खेलने के लिए प्रेरित करता हो। मैं टी20 के खिलाफ नहीं हूं, ये आसानी से बेचा जा सकता है। कोहली टेस्ट क्रिकेट को एक बेहतरीन फॉर्मेट बता चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि ये जीवित रहेगा। टेस्ट शानदार क्रिकेट है क्योंकि इसमें आप गेंदबाज और बल्लेबाज को जज कर सकते हैं।'

इसके अलावा चैपल ने प्लेराइट फाउंडेशन के लाइव सेशन में धोनी की जमकर तारीफ की। चैपल की कोचिंग में ही धोनी ने करिअर की सबसे बड़ी 183 रन की पारी खेली थी। चैपल ने कहा, 'धोनी किसी भी बॉल पर तेज हिट लगा सकते हैं। वे सबसे पावरफुल बल्लेबाज हैं। निश्चित रूप से वे दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं।'

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 12:56 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+