Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रेग चैपल ने जमकर की इरफान की प्रशंसा, बताया वो पल जो रहेगा हमेशा याद

नई दिल्ली। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 2005 और 2007 के बीच अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को उस समय उंचाईयों तक पहुंचा दिया था जब जब ग्रेग चैपल टीम के कोच थे। उन कुछ वर्षों में इरफान पठान एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में उभरे और उनकी तुलना कपिल देव से की गई। ग्रेग चैपल बल्लेबाजी क्रम में इरफान पठान को बढ़ावा देने से कभी नहीं कतराते थे और इरफान गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन कर कोच को निराश नहीं होने देते थे। 2005 और 2007 के बीच, इरफान ने सिर्फ 16 टेस्ट में 53 विकेट लिए। बल्ले से उन्होंने चार अर्द्धशतक और एक शतक बनाया। लेकिन इसके बाद भारत के इस पूर्व ऑलराउंडर ने जल्द ही अपनी 'स्विंग' खो दी।

जल्द खत्म हुआ इरफान का करियर

जल्द खत्म हुआ इरफान का करियर

अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में हुए मैच में संघर्ष करने के बाद उन्होंने जल्द ही टेस्ट टीम में अपनी जगह खो दी। अचानक उनका टीम से बाहर हो जाने पर बातें सामने आईं कि चैपल की रणनीति के कारण इरफान का करियर तबाह हुआ। लेकिन इरफान ने हाल ही में संन्यास लेने के बाद इन बातों को नकारा। वहीं अब खुद ग्रेग चैपल ने भी इरफान को संन्यास लेने पर बधाई दी, साथ में तारीफ करते हुए वो पल बताया जो हमेशा याद रहेगा।

बताया वो पल जो रहेगा हमेशा याद

बताया वो पल जो रहेगा हमेशा याद

71 वर्षीय पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने कहा, ''इरफान टीम की जरूरत के अनुसार खेलने में खुश थे। वह न केवल साहसी थे, बल्कि उनके अंदर स्वार्थ की भावना भी नहीं थी। इरफान ने अपने करियर दाैरान साबित किया कि वो एक ऑलराउंडर थे। उनकी स्विंग बाॅलिंग बेहज शानदार रही।" इसके अलावा चैपल ने इरफान के उस पल को भी याद किया दो उन्हें कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पहले ही ओवर में ली गई हैट्रिक मेरे लिए उनके यादगार पलों में शामिल है।''

पाक के खिलाफ ली थी हैट्रिक

पाक के खिलाफ ली थी हैट्रिक

बता दें कि इरफान ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने मैच के पहले ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक जमाई थी। इरफान ने चौथी गेंद पर सलमान बट को स्लिप में राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। फिर पांचवी गेंद पर युनिस खान को एलबीडब्ल्यू किया जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्म युसुफ को क्लीन बोल्ड किया था। इसी के साथ इरफान के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज हो गया। करीब 14 साल हो गए लेकिन ये रिकाॅर्ड आज भी कायम है।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 17:32 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+