नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की किताब किताब 'प्लेइंग इट माई वे' को मार्केट में आने में अभी भी दो दिन बाकी है लेकिन इस किताब ने अभी से ही लोगों के बीच में सुर्खियां बटोर ली है।
सचिन ने अपनी किताब में जैसे ही भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के बारे में कुछ अहम बातें लिखी, लोगों के दबे जज्बात बाहर आने लगे। सचिन के खुलासे के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली का जहां दर्द छलक उठा है वहीं अब भारत के शीर्ष गेंदबाज जहीर खान ने भी अपना मुंह खोला है।
जहीर ने कहा है कि ग्रेग चैपल ने 2005 में उनसे कहा था कि जब तक वह टीम के कोच हैं तब तक तुम कभी भी टीम इंडिया में नहीं आ पाओगे। जहीर ने ऑस्ट्रेलियाई कोच के कार्यकाल को भारतीय क्रिकेट का सबसे बुरा दौर कहा है।
गौरतलब है कि अपनी बुक में सचिन ने लिखा है कि चैपल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। इसलिए जब चैपल गये तो किसी को दुख नहीं हुआ, टीम के किसी भी सदस्य को चैपल के बर्खास्तगी को लेकर निराशा नहीं थी। सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि चैपल टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करना चाहते थे। सचिन के मुताबिक चैपल भारतीयी टीम की एकता को छिन्न-भिन्न कर देना चाहते थे। चैपल कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहते थे।