
4 रन से हार गया भारत:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत कप्तान एरोन फिंच और डि ऑर्सी शॉर्ट ने की । बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। बारिश के कारण खेल 16.1 ओवर में रोक दिया गया था। दोबारा जब मैच शुरू हुआ तो इसे 17 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में 5 गेंद खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल का विकेट गंवा दिया। अंत में 17 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 158 रन बना सकी। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल करके भारत को 174 रन का लक्ष्य दिया गया।

ऐसी रही भारतीय पारी:
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा सिर्फ सात रन बनाकर जेसन बेहरेनडोर्फ का शिकार बने। हालांकि धवन ने एक छोर से विकेट कुछ देर के लिए रोक रखा था। रोहित की जगह लेने आए केएल राहुल भी 13 रन बनाकर जम्पा का शिकार हुए। बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान कोहली और शिखर धवन पर था लेकिन विराट कोहली शुरू से ही थोड़े कम आत्मविश्वास में नजर आए और जम्पा की गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। विराट के आउट होने के बाद तेजी से रन बटोरने के चक्कर में शिखर धवन 42 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। शिखर और विराट के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत ने संभाला। हालांकि पंत के खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से वह आउट हुए और इसके बाद भारतीय पारी ढह सी गई। दिनेश कार्तिक 13 गेदं में 30 रन बनाकर उम्मीद जगाई लेकिन आउट होने के बाद भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 169 ही बनाए और चार रन से मैच गंवा दिया।
|
जीएसटी भारत के लिए भारी पड़ गया!
सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाकर भी भारत हार गया है। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर लगा जीएसटी भारत के लिए भारी पड़ गया, लेकिन जो भी हो सीरीज की यह एक थ्रिलिंग शुरुआत है।'


Click it and Unblock the Notifications

