Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI के इस बड़े फैसले से हुआ तय, किसी भी हाल में अब विश्व कप नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए टीमों में अंतिम फेरबदल की तारीख 23 मई है। इस तारीख तक सभी टीमें अभी भी ऐसे खिलाड़ी को विश्व कप की अंतिम 15 टीम में जगह दे सकती हैं जो प्रारम्भिक विश्व कप टीम घोषणा में अपनी जगह नहीं बना पाया है। ऐसे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर जैसे कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं जिनकी किस्मत विश्व कप शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले खुल सकती है। टीम इंडिया के लिए भी विश्व कप से पहले के ये चंद दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसका कारण केदार जाधव की चोट है। जाधव को एक ऐसे समय चोट लगी है जब टीम इंडिया अपनी विश्व कप की 15 सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा कप चुकी है।

जाधव की चोट से पंत को कितना फायदा-

जाधव की चोट से पंत को कितना फायदा-

आपको बता दें कि दुनिया में कई टीमें अभी भी कहीं ना कहीं सीरीज खेलने में व्यस्त हैं और वे 23 तारीख तक अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेंगी। टीम इंडिया में ऐसे किसी फेरबदल की गुंजाइश लगभग नगण्य हो चुकी थी क्योंकि भारत को विश्व कप से पहले और आईपीएल-12 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना था। ऐसे में केदार जाधव की असमय चोट ने ना केवल टीम का संयोजन बिगाड़ दिया है बल्कि कुछ प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के लिए एक बार विश्व कप में जाने का दरवाजा खोल दिया है। इन प्रतिभाशाली युवाओं की लिस्ट में पहला नाम आता है- ऋषभ पंत।

नहीं दिखेंगे पंत विश्व कप 2019 में-

नहीं दिखेंगे पंत विश्व कप 2019 में-

जब एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विश्व कप टीम की घोषणा की और पंत की जगह पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी तो हंगामा खड़ा हो गया। चारो तरफ पंत के लिए सहानुभूति की लहर दौड़ गई और सौरव गांगुली व रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज कप्तानों ने पंत को विश्व कप ना भेजे जाने पर अफसोस और हैरानी प्रकट की। लेकिन विराट कोहली की सलाह से चुनी गई इस टीम में कार्तिक का अनुभव पंत के जोश पर बाजी मार ले गया। अब जब केदार जाधव चोटिल हो चुके हैं और टीम में फिर से फेरबदल की गुंजाइश बन चुकी है तो पंत के लिए एक बार चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इससे पहले की आप पंत को विश्व कप में देखने की उम्मीदें पैदा करें, हम आपको बता दें कि पंत अब भी विश्व कप में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

पंत को लेकर बदल गया बीसीसीआई का प्लान-

पंत को लेकर बदल गया बीसीसीआई का प्लान-

जी हां, दरअसल पंत को लेकर बीसीसीआई ने अपना प्लान पहले ही बना लिया है और इस प्लान में विश्व कप दूर-दूर तक भी शामिल नहीं है। आपको बता दें कि जाधव की जगह पर पंत के खेलने की इसलिए भी उम्मीदें की जा रही थी क्योंकि वे विश्व कप में स्टैंडबाई खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे। स्टैंडबाई ऐसा खिलाड़ी होता है जो इमरजेंसी के समय टीम में मुख्य खिलाड़ी की जगह भरने की काबिलियत रखता हो। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पंत बीसीसीआई के दूसरे प्लान का हिस्सा हैं।

माइकल होल्डिंग ने बताया कौन होगा विश्व कप का विजेता और कौन होंगे भारत को दो X-फैक्टर खिलाड़ी

सूत्रों ने किया पंत के बारे में बड़ा खुलासा-

सूत्रों ने किया पंत के बारे में बड़ा खुलासा-

जी हां, बीसीसीआई ने पंत को इंडिया ए की टीम में जगह देकर बहुत बड़ा संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि पंत को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ मंगलवार को भारत ए टीम में जगह मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, 'पंत को इंडिया ए में जगह देकर चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दे दिया है कि दिल्ली के इस विकेटकीपर को वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार कर रहे हैं। यह दौरा विश्व कप के ठीक बाद होगा।' यानी अब पंत को केवल इस दौरे पर अपना फोकस लगा लेना चाहिए। इस बयान से साफ हो चुका है कि पंत के लिए अब विश्व कप के दरवाजे बंद हो गए हैं।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+