ICC T20 Ranking: कुलदीप यादव का चला जादू, लगाई 14 पायदान की लंबी छलांग
नई दिल्ली। हाल ही में भारत और वस्टेइंडीज के बीच खेले गए क्रिकेट सीरीज में कुलदीप यादव ने अपने प्रदर्शन से अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। उनके इस प्रदर्शन का इनाम मिलता नजर आ रहा है।दरअसल, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 23वीं रैंकिंग पर काबिज हो गये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने दो मैचों में पांच विकेट अपने नाम किए थे।
आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नौ पायदान की बढ़त हासिल कर शीर्ष 20 में शामिल हो गये हैं। भुवनेश्वर 19वें स्थान पर हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 21वें स्थान पर हैं। बुमराह को पांच स्थान का फायदा मिला है। बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा और शिखर धवन को रैंकिंग में फायदा मिला है। रोहित
तीन पायदान ऊपर सातवें और धवन पांच पायदान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
टीम रैंकिंग:
टीम रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। इस बीच आस्ट्रेलिया को इस महीने में चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इनमें से एक मैच वह दक्षिण अफ्रीका और तीन भारत के खिलाफ खेलेगा। अगर वह चारों मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 126 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। भारत को वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने का फायदा मिला है। टीम तीन अंक हासिल कर तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई है। लगातार तीनों मैच जीतने के बाद भारत 124 से 127 अंकों पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 की जीत से दो अंक मिले हैं। वह 138 अंक लेकर पहले नंबर पर बना हुआ है।
ऑलराउंडरों की लिस्ट में शीर्ष चार में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर बने हुए हैं।उनके बाद मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और जेपी डुमिनी क्रमश: स्थान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
