Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvs NZ, 2nd T-20, Preview: ऑकलैंड में टीम इंडिया की नजरें मजबूत वापसी पर

नई दिल्ली। कीवी टीम को वन डे सीरीज में लगभग एकतरफा अंदाज में मात देने वाले टीम इंडिया के धुरंधरों की टी-20 में खराब शुरुआत हुई है। भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को 80 रनों से हारा था। हार-जीत से इतर जिस तरह से भारत को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था उससे टीम प्रबंधन के माथे पर चिंता की कुछ लकीरें जरूर होंगी। एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज घूमती हुई गेंदों के सामने बेबस नजर आए थे। भारत को अपना अगला मैच 8 फरवरी को खेलना है। यह मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा।

ईडन पार्क में भारतीय टीम किसी भी हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन इस मैच के लिए अंतिम टीम संयोजन में कुछ जरूरी बदलाव कर सकता है। पहले टी-20 में कुछ कमाल ना दिखा पाने खलील अहमद की जगह पर मोहम्मद सिराज या फिर सिद्धार्थ कॉल को मौका दिया जा सकता है। यही नहीं, चाइनामैन कुलदीप यादव की भी टीम में वापसी देखने को मिले तो कोई ताज्जुब नहीं होगा। पहले मैच में भारत को कुलदीप की कमी खली थी। जबकि भारतीय बल्लेबाजों पर कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर खासे भारी पड़े थे।

जबकि कीवी टीम के सामने अपने मैदानों पर भारतीय टीम को छकाने में कोई खास समस्या नहीं आ रही है। खासकर वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने बाद के तीन मैचों में जबरदस्त वापसी की है। इन तीनों ही मैचों में भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह से प्लॉप रहा। ऐसे में कीवी टीम एक बार से परिस्थितियों का लाभ उठाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहेगी। केन विलियम्सन ने दूसरे मैच से पहले कहा भी है- 'ये पूरी टीम का प्रदर्शन था जो हर दिन नहीं होता। हम उम्मीद करते हैं कि पूरी सीरीज में जीत की लय को बरकरार रखें।' दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र सिंह चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कॉल, खलील अहमद, शुभमन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड- केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहॉम, लॉकी फर्ग्युसन, स्कॉट कुग्गेलेन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+