बीसीसीआई को राहत नहीं लटकेगी विश्व कप 2023 की मेजबानी पर तलवार
नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत क्रिकेट बोर्ड को राहत मिली है। टैक्स को लेकर आईसीसी से चल रहे विवाद के बावजूद भारत की मेजबानी बनी रहेगी। आईसीसी ने बीसीसीआइ को 2016 टी-20 विश्वकप की टैक्स कटौती की राशि देने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर उनसे 2021 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी और 2023 में होने वाले वन-डे विश्वकप की मेजबानी छिन जाने के बात कही जा रही थी। आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। इससे पहले कहा गया था कि टैक्स कटौती से 161 करोड़ रुपए चुकाए जाए या 2023 विश्व कप के अधिकार गंवाने पड़ सकते हैं।
कोला ब्रांड के साथ करार के मौके पर रिचर्डसन ने कहा कि आईसीसी द्वारा कमाया गया एक-एक पैसा जरूरी है और इस वजह से टैक्स की कटौती की जाती है ताकि वेस्टइंडीज जैसे देशों की मदद की जा सके जो क्रिकेट से इतना नहीं कमा पाते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत से 2023 के अधिकार लेने की बात है तो ऐसा नहीं किया जाएगा। टैक्स कटौती के पैसे बीसीसीआई दे देगा। अभी हमारे पास काफी समय है।भारत पाकिस्तान के टी 20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज में मैच ना होने को लेकर रिचर्डसन ने कहा कि मैच के ग्रुप टीमों की रैंकिंग के आधार पर किया गया है। सेमीफाइनल से पहले भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का कोई तुक ही नहीं बना। 2011 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दोनों पड़ोसी मुल्क किसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ रहे हैं।
भ्रष्टाचार की समस्या:
रिचर्डसन ने कहा कि हाल के दिनों में क्रिकेट को लेकर सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार को लेकर बनी हुई है। हालांकि एंटी करप्शन यूनिट इसे लेकर काफी सजग है और इस परेशानी से लड़ रहा है।यह सिर्फ हमारा ही नहीं क्रिकेटरों को भी सही दिशा में सहयोग करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
