Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Syed Mushtaq Ali Trophy 2019 : रोमांचक भरा रहा खिताबी मुकाबला, आखिरी गेंद पर कर्नाटक ऐसे बना चैंपियन

नई दिल्ली। कर्नाटक टीम ने रविवार हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मैच बेहद रोमांचक भरा रहा और इसका नतीजा भी मैच की आखिरी गेंद पर निकला। कर्नाटक ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले हुए सीजन में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को हराकर पहली बार खिताब जीता था। वहीं तमिलनाडु दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गया है। साल 2006 में हुए इस टूर्नामेंट का पहला सीजन तमिलनाडु ने ही अपने नाम किया था।

मनीष ने खेली कप्तानी पारी

मनीष ने खेली कप्तानी पारी

इस फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रनों का लक्ष्य तमिलनाडु के सामने रख दिया। तमिलनाडु के कप्तान मनीष पांडे ने टीम के लिए नाबाद 60 रनों की पारी खेली जो 45 गेंदों में आई। उनकी पारी में 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं ओपनर केएल राहुल ने 22, देवदत्त देवदत्त पडिक्कल ने 32, रोहन कादम ने 34 व करूण नायर ने 17 रनों का योगदान दिया।

बाबा-शंकर ने किया प्रयास

बाबा-शंकर ने किया प्रयास

जवाब में उतरी तमिलनाडु की टीम ओपनिंग जोड़ी शाहरूख खान के 16 व हरी निशांथ के 14 रनों की बदाैलत सटीक शुरूआत दी। एक समय तमिलनाडु ने 10 ओवर में 80 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए थे। तभी बाबा अपराजित और विजय शंकर ने टीम को जीत की ओर खींचा। अपराजित ने 40, जबकि विजय शंकर 44 रन बनाकर रन आउट हुए, लेकिन जैसे ही अपराजित 18वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए तो मैच रोमांचक हो गया। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुए।

आखिरी 2 ओवर में यू पलटा मैच

आखिरी 2 ओवर में यू पलटा मैच

बाबा के आउट होने के बाद तमिलनाडु को आखिरी 2 ओवर में 25 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर थे विजय शंकर और मुरुगन अश्विन। अभी भी टीम के पास 5 विकेट शेष बचे हुए थे। 19वें ओवर में तमिलनाडु ने 12 रन बटोर लिए। अब आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। मनीष पांडे ने आखिरी ओवर के लिए कृष्णपा गाैथम को गेंद थमाई। ओवर की पहली 2 गेंदों पर मुरुगन ने चाैके जड़कर जीत की आस दिला दी। लेकिन तीसरी गेंद पर वो रन नहीं ले सके। चाैथी गेंद पर मुरुगन ने 1 रन लिया। अब आखिरी 2 गेंदो में 4 रनों की जरूरत थी। लेकिन विजय शंकर पांचवीं गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्क में आउट हो गए। आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लेकिन मुरुगन सिर्फ 1 रन बना सके और कर्नाटक ने यह रोमांचक मैच 1 रन से जीतकर सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Story first published: Monday, December 2, 2019, 10:53 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+