IPL मैच बीच में छोड़कर जा रहे हैं रैना, जानें क्या है पूरा मामला?

नयी दिल्ली। आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना, जिन्होंने अब तक आईपीएल को कोई भी मैच नहीं छोड़ा अब अपनी टीम का साथ छोड़ देंगे। खबरें आ रही है कि सुरेश रैना अपनी टीम को आईपीएल के बीच में ही छोड़कर नीदरलैंड जा सकते हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका के लिए टीम का साथ छोड़कर ब्रेक पर जा रहे हैं। रैना ने खोला अपनी सफलता का राज, ये हैं उनकी लकी चार्म

दरअसल रैना जल्द ही पिता बनने वाले हैं और इसलिए वो आईपीएल को बीच में छोड़कर पत्नी से मिलने नीदरलैंड जा रहे हैं। रैना की पत्नी प्रियंका नीदरलैंड में बैंक में काम करती हैं और इसलिए वो अपनी सास के साथ वहीं रहती है। ऐसे में बच्चे की डिलीवरी के वक्त रैना अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। आपको बता दें कि रैना अगले महीने पिता बनने वाले हैं और ऐसा वक्त पर वो अपनी पत्नी के साथ रहने के इच्छुक हैं। जब रैना ने पत्रकार को कहा, आप अपनी पत्नी के साथ खुश हैं या फिर...

गौरतलब है कि आईपीएल के 8 सीजनों में रैना ने एक भी मैच नहीं छोड़ा हैं, लेकिन इस बार शायद ऐसा न हो सके। आपको बता दें कि आईपीएल 9 में डेब्यू करने वाली गुजरात लायंस की टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। टीम ने पांच में से 4 मैच जीते हैं।

कप्तान रैना ने अपनी सफलता के पीछ पत्नी प्रियंका का हाथ बताया है। सुरेश रैना का कहना है कि प्रियंका ने प्रेगनेंट होने के दौरान भी उनका काफी समर्थन किया। उन्होंने मुझे अपनी टीम के साथियों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले साल ही रैना ने अपनी बपचन की दोस्त प्रियंका चौधरी के साथ शादी की थी।

Story first published: Wednesday, April 27, 2016, 17:29 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+