Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट देने में अंपायर के छूट गए पसीने, लगे पूरे 4 मिनट
नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे वाक्या देखने को मिले हैं जिन्हें फैंस आजतक नहीं भूला पाए। वो फिर चाहे किसी फैन का क्रीज पर आकर खिलाड़ी के पैर छूना हो या फिर खिलाड़ियों की आपसी जुबानी-जंग। इसी बीच पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में हुए 3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख सब हैरान रह गए। दरअसल, मैच में अंपायर को एक पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट देने में पसीने छूट गए और करीब 4 मिनट बाद दर्शकों के सामने अंतिम फैसला आया।
अजीब रन आउट ने कर दिया अंपायर को कंफ्यूज
टाॅस हारकर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरा। पाकिस्तान के लिए 11वां ओवर तबरेज शमी फेंकने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर शोएब मलिक ने शाॅर्ट फाइन लग पर फ्लिक किया और सिंगल लेने के लिए दाैड़ पड़े। वहीं नाॅन-स्ट्राइक पर खड़े हुसैन तलत भागने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे क्योंकि गेंद सीधी फिल्डर के हाथों की ओर जा रही थी। पर दुर्भाग्यवंश दोनों खिलाड़ी रन जुटाने के लिए निकल पड़े। गेंद फिल्डर के हाथों जाती देख तलत आधी क्रीज क्राॅस करने के बाद वापस आने लगे लेकिन मलिक वापस नहीं लाैटे। ऐसे में दोनों ही बॉलिंग एंड की तरफ आ गए और विकेटकीपर हेनरी क्लासेन ने रन आउट कर दिया। दोनों में से एक खिलाड़ी आउट था पर साफ नहीं हो पा रहा था क्योंकि जब गेंद स्टंप से लगी जो दोनों बराबरी पर खड़े थे। लेकिन अंत में थर्ड अंपायर ने 4 मिनट का वक्त लेने के बाद मलिक को आउट करार दिया गया।
@realshoaibmalik Run Out#SAvPAK #PAKvSA #Cricket pic.twitter.com/VmHGjjeF5c
— Sarmad Mangi (@Its_Frienzi) February 6, 2019
क्लीन स्वीप से बचा पाकिस्तान
हालांकि इस मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 27 रनों से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए जबकि जवाब में उतरी अफ्रीकी टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। अफ्रीका रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान ने 11 सीरीज के बाद टी-20 सीरीज हारी। पाकिस्तान को इस सीरीज में सरफराज अहमद की कमी खली। उन्होंने वनडे सीरीज के दौरान अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसके कारण आईसीसी ने उन पर 2 वनडे और टी-20 सीरीज पर बैन लगा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
