For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : विकेट लेते ही दिखा देता है अपने 'बाइसेप्स', अनोखा है इस गेंदबाज का 'सेलिब्रेशन'

नई दिल्ली। बल्लेबाज को आउट करने बाद सलिब्रेशन करने का तरीका हर गेंदबाज का अपना होता है। कोई डांस करके जश्न मनाता है तो इमरान ताहिर जैसे गेंदबाज विकेट लेने के बाद मैदान पर दाैड़ लगाना शुरू कर देते हैं। भारत-अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप के 28वें मुकाबले में एक ऐसा गेंदबाज सुर्खियां बटोरते दिखा जो विकेट लेते ही क्रीज पर खड़ा होकर अपने 'बाइसेप्स' दिखाने लग पड़ता है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब की जो मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। नायब विकेट लेने के बाद 'बाइसेप्स' दिखाकर जश्न मनाते हैं जिसे देख फैंस भी काफी हैरान रहते हैं। नायब ने भारत की पारी के आखिर ओवर में मोहम्मद शमी को बोल्ड किया। बोल्ड करते ही नायब अपने 'बाइसेप्स' दिखाकर जश्न मनाने लगे। यही नहीं, स्टेडियम में बैठा एक दर्शक भी नायब की काॅपी करते हुए नजर आया।

नायब ने 9 ओवर में 51 रन देते हुए 2 विकेट निकाले, जिसकी बदाैलत अफगानी खेमा भारत को 224 रनों पर रोकने के लिए सफल रहा। बता दें कि नायब 61 वनडे मैच खेल चुके हैं उनके नाम 57 विकेट दर्ज हैं। उनकी कप्तानी में हालांकि अफगानिस्तान टीम का विश्व कप में बुरा हाल है। भारत से भिड़ने से पहले इस टीम ने 5 मैच खेले हैं और पांचों में हार का सामना किया। पहली बार विश्व कप खेल रही अफगानिस्तान अंक तालिका में भी सबसे नीचे रहकर सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो चुकी है।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+